बदायूं। क्षेत्र की सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने आज बिल्सी गेस्ट हाउस में जनता से मिलकर उनकी जन समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों से निस्तारण करवाया।
साथ ही उन्होंने बिल्सी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि आगे आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का है विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते हुए बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक विवेक राठी के निवास पर जाकर उत्साह वर्धन किया।


























