बदायूँ।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को बजरंग नगर (बदायूँ)मे रामेष्ट सेवा समिति के बैनर तले कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।घरों से सजकर आये बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने सभी का मनमोह लिया। किसी ने भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप तो कोई राधा बनकर मनमोह रही थी।

रामेष्ट सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने कृष्णराधा के भजनों पर नृत्य करके धूम मचाई,कार्यक्रम के अंत मे समिति की महिलाओं ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।गायत्री मिश्रा ने नन्हे मुन्ने बच्चों के राधा-कृष्ण रूप की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री मिश्रा, कुलदीप अंगार, अर्चना अवस्थी, जयंकर अवस्थी, पुष्पा मिश्रा, डाॅ. शुभ्रा माहेश्वरी, भुवनेश माहेश्वरी,डां.सत्यपाल सपत्नी, गंगा, भज्जो, रज्जो, अंशू, रेखा, लक्ष्मी, सुदामा, कविता, तारावती सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मलित रहें।


























