होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत,खिले नौनिहालों के...

बदायूँ में खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत,खिले नौनिहालों के चेहरे

बदायूँ : कोरोना के कारण करीब दो वर्षों से बंद प्राइमरी स्कूल खुलते ही सुबह-सुबह बच्चे हंसते-खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं देने के साथ ही सचेत रहने की नसीहत भी दी। प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने में अपना योगदान दें। हालांकि पहले दिन बच्चों की 30 से 40 फीसद उपस्थिति रही। ब्लाक के स्कूलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

प्रधानाचार्या ने बरसाए फूल

नगर सहित ग्रामीणांचलों में बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाएं शुरू होने पर बच्चों में काफी देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र के सभी विद्यालयों का परिसर गुलजार रहा। कई विद्यालयों पर फूल-माला व गुब्बारा से सजाया गया था।

पहले दिन बच्चे जब स्कूल के गेट पर पहुंच रहे थे तो विद्यालय के अध्यापकगण के हाथों मे छड़ी नहीं ब्लकि थाल मे फूल थे। जहां पर सभी शिक्षक उनको तिलक लगाकर व पुष्प थमाकर या उन पर बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे।

बच्चों को मास्क देने के साथ ही किया सैनिटाइज

विद्यालयों के खुलने पर पहले दिन विद्यालयों में पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर व फूल देकर सम्मान किया। मुख्य गेट के पास ही बच्चों को मास्क प्रदान करने के साथ ही सैनिटाइज किया गया।

खिले नौनिहालों के चेहरे

क्षेत्र में लंबे अरसे बाद स्कूल जाने की खुशी बच्चों में साफ देखी जा सकती है। सुबह जल्दी-जल्दी झटपट बस्ता लादा और स्कूल की ओर चल दिए। लंबे अरसे बाद बुधवार को सभी प्राइमरी स्कूल के गेट पर जैसे ही अपने दोस्तों को देखा उनके चेहरे खिल गए। खुलकर बातें की और एक दूसरे का हालचाल जाना। कई स्कूल संचालकों ने भी बच्चों को टाफी गुलाब का फूल एवं कॉपी पेन का उपहार और फूलमाला पहनाकर तिलक लगाकर विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया। पहले दिन 30 से 40 फीसदी ही उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here