होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रज्ञानं सत्संग आश्रम में आज से बहेगी ज्ञान गंगा

प्रज्ञानं सत्संग आश्रम में आज से बहेगी ज्ञान गंगा


महोली (सीतापुर) कस्बा स्थित प्रज्ञानं सत्संग आश्रम में आज से पावन सत्संग का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कठिना तट स्थित श्रीराधाकृष्ण धाम प्रज्ञानं सत्संग आश्रम में आयोजित होने वाले सात दिवसीय इस आयोजन के बारे में आश्रम के संरक्षक डॉ. रामजी दास टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी के कृपा पात्र शिष्य स्वामी ओमकारानंद सरस्वती जी के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में दो पालियों में, सुबह 8 बजे से 9 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से 6 बजे तक स्वामी जी भगवद्चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान आदि प्रांतों से संतों का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here