होम राज्य उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में दवा व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ की आत्महत्या, आर्थिक...

शाहजहांपुर में दवा व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बनी वजह

  • शाहजहांपुर जिले में कर्ज में डूबे दवा व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ की आत्महत्या
  • पुलिस को मिला सूइसाइड नोट, व्यापारी ने आर्थिक तंगी से जूझने की बात लिखी
  • मरने वालों में 12 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची भी शामिल, इलाके में दहशत

शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में चौक कोतवाली इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के चार सदस्यों के शव फंदे पर लटके हुए मिले। मरने वालों में 12 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और कर्ज की बात सामने आई है। पुलिस को मौके से एक सूइसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) एस आनंद ने बताया कि अखिलेश दवाइयों से जुड़ा का काम करते थे. आज उनके किसी परिचित ने इन्हें फोन किया. कोई जवाब ना मिलने पर वो अखिलेश के घर गया तो वहां का नजारा देखकर उसने पुलिस को सूचना दी.एसपी ने बताया कि अखिलेश और रिशु के शव एक कमरे में जबकि बेटे और बेटी के शव अलग-अलग कमरे में लटके मिले. आशंका है कि दंपति ने पहले अपने दोनों बच्चों को अलग-अलग फांसी पर लटकाया और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.पुलिस के अनुसार, घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा इलाके की है। यहां के रहने वाले अखिलेश गुप्ता 42 छत पर मकान के जाल से लटके हुए मिले। उनकी पत्नी रेशु (40) ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई मिली।

पुलिस को मिला सूइसाइड नोट
इसके अलावा 12 साल का बेटा शिवांक (12) खिड़की की ग्रिल से लटका हुआ मिला। 6 साल की बच्ची अर्चिता (6) भी खिड़की की ग्रिल से लटकी हुई मिली। घर में ही चाय के चार कप भी मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी वजह निकल कर सामने आ रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीओ सिटी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि सभी के सुसाइड में एक ही तरीके की रस्सी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते यह पता लग रहा है कि और प्री प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया गया. चारों के शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले हैं. शव के पास ही सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात कही गई है. वही मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के जरिए इस घटना को खुलासे के लिए जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here