होम राज्य उत्तर प्रदेश भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न, करीब एक हजार...

भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न, करीब एक हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा,

बिल्सी। भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी में विद्यालय स्तर पर छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं और परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश गुप्ता ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।

प्रबंधक सुरेश गुप्ता ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है।

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here