बिल्सी (बदायूं)। विकास खंड अंबियापुर में क्षेत्र पंचायत योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नवनिर्मित अधिकारी-कर्मचारी आवासों एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती की अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा डी.पी. भारती ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम से पूर्व आचार्य संजीव रूप ने विधिवत यज्ञ संपन्न कराया।

इस अवसर पर डी.पी. भारती ने कहा कि अंबियापुर ब्लॉक भवन और स्वच्छता के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यहां प्रतीक्षालय, मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, अधिकारी-कर्मचारी आवास एवं इंटरलॉकिंग सड़क जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा को समर्थन देने की अपील भी की।

कार्यक्रम में अवर अभियंता महीपाल, लेखाकार सर्वेश कुमार, आचार्य संजीव रूप, प्रशांत जैन, प्रमोद गोस्वामी, मनोज माहेश्वरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here