


बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार 29 मार्च 2026 को उन्नयन एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, राजकुमार गुप्ता, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया।
समारोह में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सेश/स्कार्फ पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा-वार विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए तथा अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालय के टॉपर्स में पीजी से जीविका सिंह, एनसी से सैयांश वार्ष्णेय, केजी से मिरहा हुसैन व विहान राघव, कक्षा 1 से परी वार्ष्णेय, कक्षा 2 से अनन्या माहेश्वरी, कक्षा 3 से अतिक्ष सिंह, कक्षा 4 से अयांश शर्मा, कक्षा 5 से सिद्धार्थ चौधरी, कक्षा 6 से देवांश यादव, कक्षा 7 से खुशी यादव, कक्षा 8 से अमिशी वार्ष्णेय, कक्षा 9 से कृतिका माहेश्वरी तथा कक्षा 11 में विभिन्न वर्गों से मीनुज वार्ष्णेय, विभु वार्ष्णेय, सार्थक वार्ष्णेय एवं प्रतिभा शंखधार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।
चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व साधना वार्ष्णेय ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर देते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


























