बिल्सी। कोतवाली के सामने स्थित रंजना हॉस्पिटल परिसर में आगामी 5 मार्च 2026, गुरुवार को सायं 5:00 बजे से होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी डॉ. उमेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार राजनीतिज्ञों, कलाकारों, पत्रकारों, लेखकों, कवियों, अधिवक्ताओं सहित सभी समाज का एक मंच पर अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

वहीं काव्य संध्या में **सोनरूपा विशाल (बदायूं), श्री दत्त शर्मा, अभीक्ष पाठक (बिसौली), शिवकुमार शर्मा (आर्य नगर), उज्ज्वल वशिष्ठ (बदायूं) सहित स्थानीय स्तर के कवि वेद रिचा माथुर, आशीष वशिष्ठ, सुवीन माहेश्वरी, विष्णु असावा एवं ओजस्वी जौहरी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस भव्य समारोह की अध्यक्षता नरेंद्र मोहन गरल करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here