बिल्सी में विश्व यादव परिषद के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को यादव समाज की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेमपाल सिंह को सौंपा।
कार्यकर्ता मंगलवार प्रातः करीब 10 बजे गांधी पार्क में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने गांधी पार्क से मुख्य बाजार होते हुए अटल चौक और फिर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म में यादव समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की आशंका है। परिषद ने सरकार से मांग की कि समाज की भावनाओं को देखते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर अभिलंब प्रतिबंध लगाया जाए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


























