होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री से अपील, कोविड की मार झेल रहे प्रमुख शहरों में भयावह...

प्रधानमंत्री से अपील, कोविड की मार झेल रहे प्रमुख शहरों में भयावह स्थिति से निबटने के लिए पूर्व में तैयार की गई ट्रेनों को आइसोलेशन के लिए प्रयोग में लाये सरकार, डी के भारद्वाज

कोविड की मार झेल रहे प्रमुख शहरों में भयावह स्थिति से निबटने के लिये बीजेपी नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डी के भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव भेजते हुए कहा है कि जिन शहरों मे कोरोना ने विकराल समस्या उतपन्न कर दी है उन शहरों के निकट के छोटे रेलवे स्टेशनों पर पूर्व में तैयार की गई ट्रेनों को खड़ा करके ट्रेनों को आइसोलेशन के लिए प्रयोग में लाये सरकार और उसमें उस शहर के आसपास की संबंधित सीएचसी और पीएचसी स्टाफ की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि बड़े शहरों का बोझ कम हो सके।उन शहरों के आउटर पर देश के रेल नेटवर्क का उपयोग करना चाहिये,जिससे तात्कालिक वेड व अस्पतालों में बढ़ती भीड़ का बोझ कम करने में मदद मिले व कोरोना पीड़ितों को उचित मिल इलाज सके।उन्होंने सुझाव देते हुए कहा की

  • सरकार को सभी अस्पतालों के निकट के होटल, हॉस्टल आदि अस्पतालों को ही किराए पर लेने चाहिए। जिनका ऑक्सीजन 90 से ऊपर हो उन्हें इन स्थानों पर रखना चाहिए।
  • अस्पतालों में सिर्फ जिनकी ऑक्सीजन 90 से कम हो या जिन्हे और कोई गंभीर बीमारी हो, उन्हें ही एडमिट करना चाहिए।सरकार को अस्पतालों के लिए ये गाइडलाइंस जारी करनी चाहिए।
  • सरकार को टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस बारे में आधिकारिक जानकारी देनी चाहिए। जिससे भ्रम की स्थिति न रहे।
  • सरकार को आधिकारिक रूप से लोगों को गहरी सांसे लेने, भाप लेने, किसी के संपर्क में न आने, घर पर ही रहने हेतु बयान जारी करने चाहिए। ये बातें यदि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहें तो लोग ज्यादा गंभीरता से लेंगे।
  • सभी कंपनी की वैक्सीन को भारत में अनुमति देनी चाहिए। ताकि जिसकी जो इच्छा हो वो वैक्सीन लगवा सके।
  • देश के तमाम समाजिक विभूतियों, धर्मगुरुओं,फिल्मी जगत,खेल जगत,साहित्य, जैसे सभी क्षेत्रों की हस्तियों के द्वारा लगातार जनता में दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी का संदेश टीवी चैनलों अखबारों रेडियो चैनलों ,न्यूज पोर्टलों व शोशल मीडिया के माध्यम लगातार प्रसारित करते रहने की अपील करनी चाहिए जिससे लोग जागरूक हों और मिल कर इस कोरोना की चैन को तोड़ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here