संभल/बहजोई।अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय वैश्य विकास परिषद, आगरा के पदाधिकारियों ने बुधवार को बहजोई पहुंचकर बहजोई महाविद्यालय की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एक संक्षिप्त कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद के पदाधिकारी अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय वैश्य विकास परिषद की ओर से यह अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी हेमंत गुप्ता (हाथरस), वरिष्ठ समाजसेवी ललित वार्ष्णेय एवं निशांत अग्रवाल (आगरा) ने बहजोई महाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ‘नेताजी’, प्रबंधक नीरज कुमार वार्ष्णेय (गोपी ऑयल मिल) सहित समस्त प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय के चहुमुखी विकास को नई दिशा देगी। कार्यक्रम में बहजोई के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here