- ईशान की बल्लेबाजी और कीपिंग ने दिलाई धोनी की याद,








बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में ब्लूमिंगडेल मास्टर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बदायूं क्लब रॉक स्टार को 110 रन से करारी हार का स्वाद चखाया। हालांकि बदायूं क्लब के कप्तान अक्षज रस्तोगी की शानदार 74 रनों की कप्तानी पारी और रुपिन्दर सिंह लाम्बा के ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद टीम जीत से काफी दूर नजर आई।
मैच में टॉस जीतकर ब्लूमिंगडेल स्कूल के कप्तान ईशान मेंहदीरत्ता ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। ब्लूमिंगडेल मास्टर टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 299 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम की ओर से ओपनर कमलेश्वर ने 74 रन, अजय शर्मा ने नाबाद 65 रन और कप्तान ईशान मेंहदीरत्ता ने नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं। ईशान की शानदार बल्लेबाजी, सटीक कीपिंग और मैदान पर फुर्ती ने दर्शकों को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद ताज़ा कर दी।
बदायूं क्लब की ओर से गेंदबाजी में रुपिन्दर सिंह लाम्बा ने 3 विकेट लिए बाकी टीम का कोई बॉलर उनका साथ नहीं दे सका हालांकि हर्षित सक्सेना ने 1 विकेट का योगदान दिया,
इसके जवाब में 300 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं क्लब रॉक स्टार टीम निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी।
कप्तान अक्षज रस्तोगी ने सर्वाधिक 74 रन की जुझारू पारी खेली। वहीं रुपिन्दर सिंह लाम्बा ने नाबाद 38 रन, विवेक खुराना ने 21 रन और क्षितिज शंखधार ने 16 रन का योगदान दिया।
ब्लूमिंगडेल मास्टर की ओर से राहुल लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट, फैज़ान ने 2 विकेट और हर्ष कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।
मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में
बेस्ट बैट्समैन – अक्षज रस्तोगी
बेस्ट बॉलर – राहुल लाल
बेस्ट ऑलराउंडर – रुपिन्दर सिंह लाम्बा
को ब्लूमिंगडेल स्कूल की निदेशिका पम्मी मेंहदीरत्ता एवं ज्योति मेंहदीरत्ता द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव डॉ. अक्षत अशेष को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मैच की रोचक कमेंट्री रविंद्र मोहन सक्सेना, अजय शर्मा और रवि माहेश्वरी ने की।
बदायूं क्लब की टीम में अक्षज रस्तोगी, क्षितिज शंखधार, प्रदीप शर्मा, अक्षत अशेष, रुपिन्दर सिंह, गौरव रस्तोगी, हर्षित सक्सेना, चितरंजन गुप्ता, विवेक खुराना, आदित्य श्रोत्रिय, गौरांश सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रदीप कुमार शर्मा, कुलदीप रस्तोगी, डॉ. संजीव गुप्ता, गोपाल रस्तोगी, राजन आहूजा, श्वेता मेंहदीरत्ता, ऋचा अशेष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में पम्मी मेंहदीरत्ता ने कहा कि मन, मस्तिष्क और संस्कार के साथ शारीरिक गतिविधियों का संतुलन आवश्यक है और ऐसे आयोजन समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं।


























