बदायूं।भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में सदस्यों ने दो दिवंगत वरिष्ठ व्यक्तित्वों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में भूतपूर्व प्रलेखक स्वर्गीय राममूर्ति पाठक, निवासी निकट महिला अस्पताल बदायूं, तथा सेवानिवृत्त कानूनगो स्वर्गीय मोद प्रकाश पाठक, निवासी मोहम्मदनगर सुलरा, के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की और उनके सामाजिक योगदान एवं सरल व्यक्तित्व को याद किया।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही दिवंगत व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के साथ कार्य करते हुए समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में प्रमुख रूप से—
जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, राहुल चौबे, अजय मिश्रा, रामबहादुर पांडे, डॉ. भास्कर शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, एड. गौरव शर्मा, अमित पाठक, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेंद्र नाथ उपाध्याय, नत्थू लाल पाराशरी, सुमित मिश्रा, आर.के. उपाध्याय, गिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।सभा का समापन दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए किया गया।


























