बिल्सी। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विवेक राठी के निवास पर पहुंचकर सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग पूरे देश में प्रथम स्थान पर है, जिसने अपने सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ कर दिए हैं। इससे अब आम नागरिकों को सूचना प्राप्त करने में पारदर्शिता, तेजी और सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और इसके माध्यम से जनता शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निगरानी रख सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here