बिल्सी। नगर के महेश्वरी भवन में श्रीरामकृष्ण समिति द्वारा आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन बुद्धवार को धार्मिक उल्लास और भारी भीड़ के साथ सम्पन्न हुआ।

समापन अवसर पर संत शिरोमणि अयोध्या दास रामायणी जी ने सीता स्वयंवर प्रसंग का सचित्र एवं संगीतमय चित्रण किया। उनकी वाणी और भजनों की रसधारा में श्रद्धालु भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।

कथा के अंत में स्वामी जी के सम्मान में प्रख्यात कवि नरेंद्र मोहन गरल, आशीष वशिष्ठ और सुवीन माहेश्वरी ने काव्य पाठ किया। इससे पूर्व 108 रामनाम की माला का जाप, हनुमान चालीसा का पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

आज का प्रसाद प्रमुख गल्ला कारोबारी मनीष पाल वार्ष्णेय द्वारा लगवाया गया, जिसमें पूरी-सब्जी का भोग चढ़ाकर भक्तों में वितरित किया गया।

कथा समापन पर नगर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज़ से भी भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्य मनोज वार्ष्णेय, सत्यपाल वार्ष्णेय, नीरज महेश्वरी, लोकेश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय डीडी, दुर्गेश वार्ष्णेय, नरेंद्र मोहन गरल एवं चंद्रपाल तोषनीवाल ने कथा को सफल बनाने पर सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

अब कल 11 सितंबर से, सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाई स्कूल परिसर में संत रामचंद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here