विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लिया स्वामी जी अयोध्यादास जी का आशीर्वाद,

बिल्सी। नगर के महेश्वरी भवन में चल रही श्रीराम कथा महापुराण में मंगलवार को आठवें दिन विशेष आध्यात्मिक माहौल रहा। कथा श्रवण करने पहुंचे बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संत शिरोमणि अयोध्या दास जी रामायणी से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया।

कथा का आयोजन श्रीरामकृष्ण समिति द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार के प्रवचन में स्वामी जी ने केवट संवाद का बड़ा ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “मनुष्य को अपने माता-पिता की सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। वृद्ध माता-पिता की सेवा करने से न केवल इस जीवन में सुख-शांति मिलती है बल्कि अगले जन्म में भी पुण्य की प्राप्ति होती है।”

समिति सदस्य लोकेश वार्ष्णेय ने बताया कि बुधवार, 10 सितंबर को कथा का विश्राम दिवस होगा। कथा के उपरांत राम नाम की माला का 24 घंटे निरंतर जाप कथा स्थल पर किया जाएगा।

इधर, समिति सदस्य दिनेश वार्ष्णेय (डीडी) के आवास पर भी स्वामी जी पहुंचे और 108 राम नाम की माला का जाप कराया। इसके पश्चात पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय ने पत्नी संग स्वामी जी का पटका एवं अंगवस्त्र पहनाकर सत्कार किया।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का निरंतर आना-जाना लगा रहा। मंगलवार को कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में समिति के सदस्य और नगर के अनेक श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here