होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में टूटी पुलिया से नाले में गिरी लड़की, नगर पालिका की...

बिल्सी में टूटी पुलिया से नाले में गिरी लड़की, नगर पालिका की लापरवाही उजागर — सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

बिल्सी। नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित खुली पुलिया गुरुवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई। पुलिया के पास से बादशाहपुर निवासी एक लड़की साइकिल से गुजर रही थी कि अचानक पुलिया पर स्लैब न होने से वह सीधे नाले में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आ गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या की कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। निवासी अंकित ने बताया कि पुलिया डेढ़ महीने से टूटी पड़ी है और इस दौरान कई साइकिल व बाइक सवार घायल हो चुके हैं।

लोगों का सवाल है कि –
👉 जब नाला साफ करने के लिए स्लैब हटाए जाते हैं, तो सफाई के तुरंत बाद उन्हें वापस क्यों नहीं लगाया जाता?
👉 क्या नगर पालिका किसी गंभीर हादसे या मौत का इंतजार करती है?
👉 यदि इस घटना में लड़की की जान चली जाती तो क्या नगर पालिका उसकी भरपाई कर पाती, या उसके इलाज का खर्च उठाती?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि नगर पालिका कर्मचारियों की आदत बन चुकी है। घटना के बाद आनन-फानन में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने मरम्मत के निर्देश दिए हैं, न. पा. अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर का कहना है कि नाला साफ करने के लिए पुलिया से स्लेव हटाई गई थी। लेकिन सवाल यह है कि किसी हादसे के बाद ही प्रशासन क्यों हरकत में आता है? नागरिकों का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि नगर पालिका कर्मचारियों की आदत बन चुकी है और दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वरिष्ठ नागरिक टीटू जैन ने बताया कि कर्मचारियों को कई बार इस पुलिया की मरम्मत और स्लैब लगाने की मांग की गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। अब जब लड़की घायल हुई और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, तब प्रशासन सक्रिय हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here