

बरेली। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति मोरया की स्थापना धूमधाम से की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने प्रथम पूज्य गणपति महाराज का आह्वान कर विधिवत स्थापना की। मंत्रोच्चार का कार्य आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने संपन्न कराया।
श्री राम किशोर श्रीवास्तव ने गणेश चतुर्थी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणेश जी को प्रथम पूज्य माता-पिता की सेवा के कारण कहा जाता है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर माता-पिता की सेवा को सर्वोपरि मानना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रीमती अलका नवीन और श्रीमती नीलम मिश्रा रहीं। स्थापना अवसर पर भजन-कीर्तन और आरती के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर प्रियंका यादव, सुनीता, अनुराधा चौधरी, प्रियंका सक्सेना, वंशिका, ऋषभ मिश्रा, आसाराम गंगवार, धीरज सिंह, सौरभ मिश्रा, नितिन प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























