होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं पुलिस विभाग में देर रात हुआ बड़ा फेरबदल : एसएसपी डॉ....

बदायूं पुलिस विभाग में देर रात हुआ बड़ा फेरबदल : एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने 6 इंस्पेक्टर समेत 9 दरोगाओं के किए तबादले,बाबूराम गौतम बने बिल्सी थाने मे इंस्पेक्टर क्राइम,

बदायूं में सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने छह इंस्पेक्टर और नौ दरोगाओं के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इस्लामनगर थाने में नरेश कुमार सिंह को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह पद पिछले दो दिनों से खाली था, क्योंकि पूर्व इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिँह बदायूं जिला अस्पताल से दरोगा की माँ के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर के फरार होने के मामले मे लापरवाही के चलते निलंबित कर दिए गए थे। नरेश कुमार इससे पहले फिंगर प्रिंट यूनिट के प्रभारी थे।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में विजय बहादुर सिंह को सिविल लाइंस थाने का इंस्पेक्टर क्राइम, सहंसवीर सिंह को बिसौली कोतवाली, विनोद कुमार को वजीरगंज थाने और बाबूराम गौतम को बिल्सी थाने का इंस्पेक्टर क्राइम नियुक्त किया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच से महेंद्र सिंह को मुजरिया थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है।

दरोगा स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। सुमित कुमार को ककराला पुलिस चौकी, धर्मेंद्र सिंह को जवाहरपुरी चौकी, प्रवीन कुमार सिंह को बगरैन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। महिला दरोगा प्रियंका को उझानी कोतवाली से महिला थाने में स्थानांतरित किया गया है। रवींद्र कुमार शुक्ला का तबादला कादरचौक से बिनावर थाने में किया गया है।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए यह बदलाव जरूरी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here