होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक हरीश शाक्य करेंगे सीता रसोई का शुभारंभ,संकट मोचन दरबार में...

भाजपा विधायक हरीश शाक्य करेंगे सीता रसोई का शुभारंभ,संकट मोचन दरबार में होगी की शुरुआत,

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंगलवार 19 अगस्त की सुबह 10 बजे से निशुल्क सीता रसोई का शुभारंभ किया जाएगा। दरबार के महंत पागल संजय पंडित ने बताया कि इस रसोई की शुरुआत बिल्सी विधायक हरीश शाक्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि सीता रसोई दरबार में प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालु भक्तों की सेवा के लिए संचालित की जाएगी, जिससे आने वाले भक्तजन निशुल्क भोजन प्राप्त कर सकेंगे।

शुभारंभ के अवसर पर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here