सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम शेख नगला के ग्रामीणों ने राशन की दुकान के आवंटन में पारदर्शिता न होने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया। सोमवार को हीरा सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 12 अगस्त को पूर्ति विभाग के नोडल अधिकारी ने आर्थिक समझौते के आधार पर फर्जी ढंग से एक ग्रामीण के नाम प्रस्ताव कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी लोगों ने बाहर से लोगों को बुलाकर प्रस्ताव पर फर्जी हस्ताक्षर कराए और बिना आधार कार्ड दिखाए नाम लिख दिए। शिकायती पत्र में साफ कहा गया कि नोडल अधिकारी अनुज सागर एवं सचिव कुलदीप शर्मा ने अन्य गांव के लोगों को शामिल करके प्रस्ताव पारित कराया है, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस फर्जी प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए और गांव की खुली बैठक में ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ राशन की दुकान का प्रस्ताव पुनः कराया जाए।

इस दौरान तहसील दिवस में ओमप्रकाश सिंह, मनोज, सुरेंद्र, सोमेंद्र, प्रमोद, राम खिलाड़ी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here