होम राज्य उत्तर प्रदेश फैजगंज में एबीवीपी कार्यशाला का आयोजन, 12 हज़ार छात्र जोड़ने का लिया...

फैजगंज में एबीवीपी कार्यशाला का आयोजन, 12 हज़ार छात्र जोड़ने का लिया संकल्प,1 अगस्त से शुरू होगा सदस्यता महाअभियान, जिले भर के परिसर होंगे अभियान का केंद्र,

फैजगंज (बदायूं) — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला सहसवान की सदस्यता कार्यशाला बुधवार को नगर पंचायत सभागार फैजगंज में तीन सत्रों में संपन्न हुई। कार्यशाला में 16 जिलों से आए कुल 208 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी सत्र 2025-26 में 12 हज़ार नए छात्र सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन प्रांत मंत्री अंकित पटेल और विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रांत मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना से जुड़ा संगठन है, जो हर शैक्षिक परिसर में गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के चरित्र निर्माण और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करता है।

विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल ने कहा, “सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जुटना है।”

जिला संयोजक नमन गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी की विचारधारा विद्यार्थियों में शिक्षा, चरित्र और संस्कार का विकास कर रही है, यही कारण है कि बड़ी संख्या में छात्र संगठन से जुड़ रहे हैं।

विभाग सह संयोजक मोहित शर्मा ने बताया कि आज आईटीआई से लेकर आईआईटी तक एबीवीपी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि परिषद हर परिस्थिति में छात्र और राष्ट्रहित में तत्पर रहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी सदस्यता अभियान में पूरे जोश से भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से स्पर्शी शर्मा, शिखा शर्मा, यश प्रताप राणा, लक्की शर्मा, आकाश सिंह, अखलाख सैफी, नितिन, अजय, अक्षय, सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1 अगस्त से परिषद कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक शैक्षिक संस्थान में सदस्यता अभियान चलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here