बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हाथ व कागज पर सुंदर मेंहदी डिज़ाइनों से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा अनुसार दीपांशी, स्वस्ति, पूर्वी, नव्या, मोनिका, वैष्णवी और सौम्या माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को कला व संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।


























