बिल्सी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर बिल्सी उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 53 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 21 बिल संबंधित शिकायतों में 19 का मौके पर समाधान किया गया।
मीटर खराबी की 23 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 11 का समाधान मौके पर किया गया। इसके अलावा मीटर नंबर अपडेट, लोड कम कराने, मोबाइल नंबर अपडेट से संबंधित शिकायतें भी निस्तारित की गईं। एक चेक मीटर संबंधी शिकायत को सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा गया है।
इस मौके पर 112 उपभोक्ताओं से 8.25 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह, एसडीओ जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
अपील: यह कैंप 19 जुलाई को भी बिल्सी उपखंड कार्यालय पर आयोजित होगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।


























