बिल्सी। नगर के उझानी मार्ग स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने क्लासिकल, बॉलीवुड, हिप-हॉप समेत विभिन्न नृत्य शैलियों में शानदार प्रस्तुतियां दीं।

प्रत्येक कक्षा से एक-एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें कक्षा 1 से ओशी, कक्षा 2 से कृतिका, कक्षा 3 से इनाया, कक्षा 4 से अदित्री, कक्षा 5 से वैष्णवी, कक्षा 6 से पीहू, कक्षा 7 से यशिका, कक्षा 8 से अमीषी, कक्षा 9 से धुर्विका, कक्षा 10 से साक्षी और कक्षा 11 से वैष्णवी वार्ष्णेय शामिल रहीं।

विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय व साधना वार्ष्णेय ने विजेताओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here