बदायूं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त विभिन्न पत्रकार संगठनों के तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन 30 मई 2025, शुक्रवार को किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, आवास विकास स्थित ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय रहेगा —
“पत्रकारिता में चुनौतियाँ – झूठी खबर, सेंसरशिप और अन्य मुद्दों पर विमर्श”
कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी वरिष्ठ पत्रकार और एएनआई की सीनियर एडिटर एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीया कामना हजेला जी, जिनका संबोधन पत्रकारिता के समकालीन संदर्भों को नया दृष्टिकोण देगा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- 50 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों / पूर्व पत्रकारों का सम्मान
- पत्रकारिता की चुनौतियों पर व्याख्यान एवं विचार गोष्ठी
- विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तित्वों का सम्मान
- भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित पूर्व सैनिकों का विशेष सम्मान
- सभी अतिथियों हेतु जलपान एवं भोज की व्यवस्था
यह आयोजन न केवल बदायूं जनपद के पत्रकारों के लिए एक गौरवमयी अवसर होगा, बल्कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों पर सामूहिक संवाद का भी मंच बनेगा।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक एवं संयोजक
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) बदायूं इकाई:
- सचिन भारद्वाज “यशोधन” (प्रदेश सचिव / मंत्री)
- सुशील धींगड़ा (जिला संरक्षक)
- राहुल सक्सेना (जिला महामंत्री)
- राजकमल गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष)
- शरद शंखधार (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)
- आशु बंसल (जिला संरक्षक)
- अमित अग्रवाल, विवेक खुराना (जिलाध्यक्ष), जिला मीडिया प्रभारी एवं समस्त एनयूजे परिवार
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, बदायूं इकाई:
- विष्णुदेव चांडक (जिलाध्यक्ष)
- सौरभ सक्सेना (जिला उपाध्यक्ष)
- आशुतोष (जिला महामंत्री)
- चन्द्रपाल शर्मा, सत्यप्रकाश सैनी (बिसौली व सहसवान सचिव)
- समस्त श्रमजीवी परिवार
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए), बदायूं इकाई:
- संजीव सक्सेना (जिलाध्यक्ष)
- मुकेश वशिष्ठ (जिला महामंत्री)
- सुधाकर शर्मा, सुनील मिश्र (उपाध्यक्ष व संरक्षक – बिल्सी)
- आकाश सक्सेना (तहसील अध्यक्ष – बदायूं)
- आई. एम. खान (बिसौली प्रभारी)
- मुनेन्द्र कुमार शर्मा (मीडिया प्रभारी)
- समस्त जीपीए बदायूं परिवार
ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा), बदायूं इकाई:
- वेदभानु आर्य (राष्ट्रीय महासचिव)
- अबरार अहमद (प्रदेश महासचिव)
- हामिद अली खां राजपूत (पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी)
- ठा. वेदपाल सिंह (जिलाध्यक्ष)
- प्रेमकमल वार्ष्णेय, ठा. नरेन्द्र सिंह (जिला प्रभारी)
- मु. मुशाहिद रजा (जिला उपाध्यक्ष)
- समस्त आईरा परिवार, बदायूं
यह समारोह पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्वों के सम्मान और समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श का अद्वितीय संगम होगा।
बदायूं जनपद के समस्त पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, छात्र-छात्राओं और जागरूक नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की जाती है।


























