होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, बदायूं में भी...

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, बदायूं में भी शोक की लहर

दिल्ली: उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं बदायूं में भी उनके चाहने वालों में गहरा दुख व्याप्त है।

बदायूं से था केवल खुराना का गहरा नाता

केवल खुराना बदायूं के मूल निवासी थे। उनके पिता अशोक खुराना बदायूं के प्रसिद्ध शक्ति टेंट हाउस के स्वामी और साहित्यकार थे, साथ ही बदायूं क्लब के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। उनके छोटे भाई विवेक खुराना दैनिक भास्कर बदायूं के जिला संवाददाता हैं। उनका पैतृक निवास विजयनगर कॉलोनी में स्थित है। उनके निधन की खबर से बदायूं में भी शोक की लहर है, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

प्रमुख पदों पर निभाई अहम जिम्मेदारी

केवल खुराना उत्तराखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। वे यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने पुलिस सुधार और होमगार्ड्स के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

बदायूं में भी दी गई श्रद्धांजलि

उनके निधन पर बदायूं क्लब के सचिव अक्षत आशीष, उपजा के जिला अध्यक्ष विनोद भारद्वाज, जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा, डॉक्टर उमेश चंद्र गौड़, ज्ञानानंद पांडे, सतीश मिश्रा, डॉ गोपाल मिश्रा, डॉ सोनरूपा विशाल, समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केवल खुराना का यूं अचानक चले जाना न सिर्फ उत्तराखंड पुलिस के लिए, बल्कि बदायूंवासियों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here