गुधनी। कछला-शाहाबाद मार्ग स्थित ग्राम गुधनी खोसरा के बलदेव धाम पर बालाजी महाराज को चोला चढ़ा कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलदेव धाम के महंत आचार्य ललितेश्वरानंद सहित भक्तों ने श्रद्धा भाव से चोला चढ़ाया और गंगाजल से हनुमान जी का अभिषेक किया।
सुंदरकांड पाठ और भव्य आरती हुई
इसके बाद बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में बाबा की आरती उतारी गई और भोग अर्पित किया गया।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।अंत मे सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया,इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

























