होम राज्य उत्तर प्रदेश अलापुर: शिव मंदिर अस्तलमढ़ी में रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन

अलापुर: शिव मंदिर अस्तलमढ़ी में रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन

आलापुर। नगर के शिव मंदिर अस्तलमढ़ी में आज भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ एवं भाजपा जिला महामंत्री पंडित शारदाकांत शर्मा ‘शीकू भैया’ के नेतृत्व में मंदिर में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सवा कुंटल घंटे को मंदिर परिसर में स्थापित किया।

भक्तिभाव से हुआ रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

रुद्राभिषेक का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने रुद्राष्टाध्यायी एवं शिव मंत्रों का जाप कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

शाम तक चलता रहा भंडारा, जिलेभर के कार्यकर्ता हुए शामिल

मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे से लेकर रात 10 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

भाजपा नेताओं की रही विशेष मौजूदगी,

इस धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक शेखपुर धर्मेंद्र शाक्य उर्फ़ पप्पू भैया,दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र प्रताप सिंह सहित जिलेभर के सभी ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here