होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी पुलिस ने यातायात माह के तहत लोगों को किया जागरूक, हेलमेट...

बिल्सी पुलिस ने यातायात माह के तहत लोगों को किया जागरूक, हेलमेट पहनने वालों को फूल देकर किया प्रोत्साहित

बिल्सी। यातायात माह के तहत बिल्सी पुलिस ने अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक पर एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र और कोतवाली प्रभारी बीके मौर्य ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।

इस अवसर पर जो लोग हेलमेट पहनकर बाइक चलाते दिखे, उन्हें क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र ने फूल देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्ती से हिदायत दी और कोहरे के मौसम में चारपहिया वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने के लिए आगाह किया।

इस अभियान में सिटी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर, मनोज कुमार, ब्रजेश यादव, अभिषेक गोयल, सचिन कुमार समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सीओ ने संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here