होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: आज शाम 6 बजे प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह...

बिल्सी: आज शाम 6 बजे प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन का करेंगे शिलान्यास, बिल्सी में जाम का संकट, रोडवेज बस स्टेशन निर्माण के बाद बढ़ेंगी समस्याएं,

बिल्सी। नगर में आज दोपहर सीताराम तिराहा, इस्लामनगर बस स्टैंड, थाना रोड, मुख्य बाजार, सम्राट अशोक चौक और अंबिकापुर चौराहे पर भारी जाम लग गया। स्थिति इतनी विकट हो गई कि दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ यह जाम शाम 4 बजे तक नहीं खुल पाया। जाम में कुछ वीआईपी के आलावा दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसें, चार पहिया वाहन, निजी बसें और टैक्सियां फंसी रहीं।

स्वदेश केसरी ने आज ही प्रमुखता से प्रकाशित की है यह खबर,

आज स्वदेश केसरी न्यूज़ ने बिल्सी में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित की, जिसमें बिसौली और उझानी की तर्ज पर बिल्सी में भी यातायात निरीक्षक की नियुक्ति की मांग की गई थी। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि बिना ट्रैफिक नियंत्रण के नगर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

आनन फानन मे बना रोडवेज बस स्टेशन के शिलान्यास का कार्यक्रम,

आज शाम 6 बजे प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन का शिलान्यास किया जाना है। इसके लिए सरकारी कार्यक्रम जारी हो चुका है। निर्माण एजेंसी यूपीपीसीएल ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बाईपास के अभाव में बढ़ेगी समस्या

हालांकि, स्थानीय नागरिकों और विशेषज्ञों का मानना है कि बाईपास का निर्माण न होने के कारण रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण प्रभावी साबित नहीं होगा।

  • जाम की समस्या: बदायूं से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें नगर के अंदर से गुजरती हैं, जिन्हें निकलने में 2-3 घंटे का समय लग जाता है।
  • कासगंज रोड की समस्या: कासगंज रोड पर चलने वाली बसें भी इस जाम में फंस जाएंगी, जिससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में काफी दिक्कतें होंगी।

युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी

बस स्टेशन के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन बाईपास मार्ग के अभाव में इसका उद्देश्य अधूरा रह सकता है। स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि नगर की ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिए तुरंत प्रभाव से बाईपास का निर्माण कराया जाए

बिल्सी की ट्रैफिक समस्या और जाम को लेकर अब स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीर कदम उठाने होंगे। बाईपास का निर्माण और यातायात निरीक्षक की नियुक्ति, दोनों ही कदम नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here