बिल्सी: श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 नवंबर को शाम 7 बजे से उझानी के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष संकीर्तन के लिए तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। श्री श्याम परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में फतेहाबाद से प्रसिद्ध भजन गायिका परविंदर पलक और दिल्ली से भजन गायक विपिन सलोना शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के साथ दूर-दराज़ से भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

























