बिल्सी-बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सिद्धपुर चित्रसेन भट्टे के पास प्राइवेट बस की टक्कर से समानांतर दिशा में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रॉली में बैठे लोग कूदकर जान बचाने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, बदायूं की ओर से बिल्सी आ रही प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ बदायूं स्टैंड पर पहुंच गई, जहां लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़कर सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। सूचना मिलते ही थाना बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। भीड़ के कारण बस स्टैंड पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

























