होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: नगर में श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, दर्जनों मंदिरों...

बिल्सी: नगर में श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, दर्जनों मंदिरों में किया गया अन्नकूट प्रसाद का वितरण,

बिल्सी। नगर में बीती शाम गोवर्धन पूजा बड़े श्रद्धा भाव से की गई जिसके बाद मंदिरों मे भगवान गिरिराज जी महाराज का अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित इस धार्मिक आयोजन का श्रद्धालुओं को पूरे साल इंतजार रहता है, इस दिन ज्यादातर मंदिरों मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण होता है जिसे पाने के लिय भक्तगण भारी संख्या मे पहुंचते हैं, नगर मे इस दिन ज़्यदातर घरों मे शाम का भोजन नहीं बनता लोग इसी प्रसाद को पाकर तृप्त हो जाते हैं।

आज नगर के प्रमुख मंदिरों जिसमें मोहल्ला नंबर दो स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुटी मंदिर, मोहल्ला नंबर पांच के पीपल बाबा का मंदिर, वेंकटेश्व मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, जैन मंदिर, भवन मंदिर, नीलकंठ मंदिर, बायपास स्थित काली मंदिर और मां गौरी मंदिर सहित हैबतपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को अन्नकूट का भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया। वितरण का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर मां पूर्णागिरि ग्रुप द्वारा मोहल्ला नंबर पांच के शनि मंदिर सहित चार प्रमुख स्थानों पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमे भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here