होम राज्य उत्तर प्रदेश बलदेव धाम श्री बालाजी दरबार में 5 नवंबर को श्री बालाजी...

बलदेव धाम श्री बालाजी दरबार में 5 नवंबर को श्री बालाजी महाराज का तृतीय जन्मोत्सव समारोह,होगी भजन संध्या,

बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी खोसरा स्थित श्री बालाजी दरबार बलदेव धाम दाऊजी मंदिर में श्री बालाजी महाराज का तृतीय जन्मोत्सव समारोह 5 नवंबर को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर है। महंत आचार्य ललितेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में गाजियाबाद के भजन सम्राट रामकुमार लक्खा जी और आगरा की मशहूर भजन प्रवाही गौरी साक्षी भक्तों को भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा जायेगा आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here