बिल्सी: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के निर्देश पर तहसील इकाई बिल्सी के समस्त लेखपाल तहसीलदार बिल्सी के उत्पीड़नात्मक रवैये के विरोध में आज दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। लेखपाल संघ के सभी सदस्य तहसील परिसर में धरने पर डटे रहे और अपने मांगों को लेकर विरोध जताया।
लेखपालों ने उप जिलाधिकारी बिल्सी को सौंपे ज्ञापन में अगस्त और सितंबर माह का लंबित वेतन दिलाए जाने की मांग की, साथ ही तहसील में कार्यरत लेखपाल सूर्य प्रकाश तिवारी और नवी हसन का जुलाई माह से रोका गया वेतन शीघ्र दिलाने की भी अपील की है।
धरने पर बैठने वाले प्रमुख लेखपालों में विनोद कुमार सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, हरिओम सिंह, सूरज कुमार भारती, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय तोमर, उमेश चंद, दिव्या भारती, प्रेमपाल सिंह, अनुराग मणि त्रिपाठी, शिवकुमार, और मोहम्मद अनीस सहित कई अन्य लेखपाल शामिल थे।

























