चंदौसी। बिसौली स्थित अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के महिला संगठन की सदस्यों ने चंदौसी के वृद्ध आश्रम में पहुँचकर वृद्धजनों को भोजन सामग्री और कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, प्रदेश सचिव आंचल वार्ष्णेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. स्वाति वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय, राधा रानी, अंशु वार्ष्णेय, और विनीता वार्ष्णेय उपस्थित रहीं।
महिला सदस्यों ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है, और इस सेवा से उन्हें आत्म शांति का अनुभव होता है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहती है। पितृ पक्ष के अवसर पर पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनके आशीर्वाद से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करने का संदेश भी दिया गया।

























