होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी शिव शक्ति भवन मंदिर में संत शिरोमणि अयोध्या दास रामायण जी...

बिल्सी शिव शक्ति भवन मंदिर में संत शिरोमणि अयोध्या दास रामायण जी का हुआ भव्य स्वागत,

बिल्सी।नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में आज प्रातः ऋषिकेश से आए संत शिरोमणि अयोध्या दास रामायण जी ने बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित भक्तजनों को राम नाम की 108 माला का जाप कराया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को विषम परिस्थितियों में भी हनुमान बाबा का स्मरण करने की सलाह दी।

हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने श्री रामायण जी का स्वागत किया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, का पाठ कर आरती उतारी गई। इस कार्यक्रम में हनुमान सेवा समिति के सदस्य नवरत्न वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, निंकल वार्ष्णेय, सपिल मालपानी, मनोज वार्ष्णेय डीआर वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय सहित कई श्रद्धालु भक्त भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here