होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की...

बिल्सी: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बिल्सी: मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर मुकईया के निकट कछला शाहबाद हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बीती शाम, कुंवरगांव क्षेत्र के कशेर पनोता निवासी 50 वर्षीय चिरंजी लाल अपनी 47 वर्षीय पत्नी नतथो देवी के साथ बाइक पर सवार होकर कोलयाही गांव में अपनी पुत्री के घर जा रहे थे। तभी मिश्रीपुर मुकईया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

हादसे की सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here