होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में वेद कथा का समापन, शिव संकल्पों के साथ की गई...

बिल्सी में वेद कथा का समापन, शिव संकल्पों के साथ की गई विदाई

बिल्सी, गुधनी: आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में स्थानीय प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय वेद कथा का आज शिव संकल्पों के साथ समापन हो गया। अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कथा के समापन पर सभी को शुभ संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा कि केवल सुनना सत्संग नहीं है, बल्कि सुनी हुई बातों को जीवन में उतारना ही असली सत्संग है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई हमें सन्मार्ग दिखाए और हम उस पर चलें, तभी सत्संग का सही अर्थ होता है। आचार्य संजीव रूप ने जोर देकर कहा कि माता-पिता की सेवा, बुजुर्गों का सम्मान और परोपकार करना सच्चे सत्संग के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य जो आत्मा में उत्साह और निर्भयता न पैदा करे, उसे भगवान मना कर रहे होते हैं, और ऐसे कार्यों से दूर रहना ही सही सत्संग है। इस मौके पर मास्टर रामसेवक, प्रश्रय आर्य, कुमारी तृप्ति आर्य, ईशा आर्य ने भजन सुनाए।

समापन कार्यक्रम में श्रीमती शशि आर्य, श्रीमती छाया रानी, श्रीमती मंजू रानी, किशनपाल आर्य, राकेश आर्य, आनंदपाल, मास्टर साहब सिंह, विनीत कुमार सिंह, बद्री प्रसाद आर्य, अशोक पाल सिंह, गोपाल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here