होम राज्य उत्तर प्रदेश घर को भगवान का मंदिर मानकर रहें: आचार्य संजीव रूप : वेद...

घर को भगवान का मंदिर मानकर रहें: आचार्य संजीव रूप : वेद कथा का चतुर्थ दिवस

गुधनी (बिल्सी): तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रही वेद कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य संजीव रूप ने अपने प्रवचनों में कहा कि “घर एक मंदिर होता है।” उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने घर को भगवान का मंदिर मानकर रहता है, वह संसार का सबसे सुखी व्यक्ति होता है। आचार्य ने कहा कि घर रूपी मंदिर में माता-पिता, सास-ससुर आदि जीवित मूर्तियों की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और हर ओर खुशी का माहौल रहता है।

आचार्य संजीव रूप ने बताया कि घर के हर कार्य को भगवान को याद करते हुए और भजन गाते हुए करना चाहिए, क्योंकि इससे पाप और अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने तुलसीदास जयंती के अवसर पर तुलसीदास के जीवन से प्रेरणा लेने की भी शिक्षा दी।

इससे पूर्व, साप्ताहिक सत्संग में विश्व शांति की कामना के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुमारी इशा आर्य, कुमारी कौशिकी रानी, कुमारी तानिया रानी, भावना रानी, और रुचि रानी ने भजन प्रस्तुत किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here