होम राज्य उत्तर प्रदेश भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

बिल्सी: नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रविवार, 11 अगस्त 2024 को छात्रवृत्ति परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में प्राइमरी और जूनियर विभाग के विद्यार्थियों ने, जबकि द्वितीय पाली में सीनियर विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह से ही विद्यालय परिसर में भीड़ जुटने लगी थी, और छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा दी। उनके चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही थी।

विद्यालय के उप प्रबंधक डी.के. गुप्ता ने परीक्षा कक्षों का अवलोकन किया और छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है और आगामी परीक्षाओं के लिए मन से भय की भावना दूर होती है।

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 4 से 12 तक के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक कक्षा से पांच-पांच टॉपर छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को कक्षा 4 और 5 के लिए 4000 रुपये, कक्षा 6, 7, और 8 के लिए 5000 रुपये, कक्षा 9 और 10 के लिए 6000 रुपये, और कक्षा 11 और 12 के लिए 7500 रुपये का पुरस्कार चेक के माध्यम से दिया जाएगा।इस परीक्षा के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here