होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षा एवं फल वितरण कर...

ब्राह्मण समाज ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षा एवं फल वितरण कर किया स्वागत

बदायूं: ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के जिला अध्यक्ष पंडित अजय शर्मा के नेतृत्व में उझानी बदायूं बाईपास स्थित रानी लक्ष्मी बाई चौक पर शिव भक्त कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें फल वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि, एमएलसी प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता शारदेन्दु पाठक ने स्वयं शिव भक्तों को फल वितरित किए और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। श्री पाठक ने सभी कावड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर नितिन पाठक, आशुतोष शर्मा, शिवाकांत शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने कावड़ियों का स्वागत करने में सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here