होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मना तीज महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रम और गेम्स...

बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मना तीज महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रम और गेम्स के साथ महिलाओं ने लिया उत्सव का आनंद।

बदायूं: फायर एंड आइस महिला ग्रुप के तत्वावधान में बुधवार को नगर के होटल फोर लीफ में हरियाली तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तीज के गीत गाए और कई रंगारंग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

रंगारंग कार्यक्रमों में नृत्य, गीत संगीत, और रोचक एवं मनोरंजक गेम्स जैसे तम्बोला, हौज़ी, और अंताक्षरी में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन में झूले पर बैठकर महिलाओं ने सावन के गीत मल्हार गाए और नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन रूचि जैन और ऋचा अशेष ने किया। आयोजन में पम्मी मेहंदीरत्ता, रुपाली वैश्य, पारुल सचित, पूजा जैमिनी, डॉ. पूनम गुप्ता, लिया अरिहंत, हिना गुप्ता, स्वाति गुप्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, विनि गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, निशा शर्मा, कनिका रस्तोगी, डॉ. रूचि गुप्ता, डॉ. दीप्ति जोशी, रश्मि स्वरुप, संध्या गुप्ता, लीना वैश्य, ज्योति भारती, शिल्पी बंसल, रेशु रस्तोगी, डॉ. पारुल अनमोल, ऋतू रस्तोगी, वर्षा गर्ग, कृतिका रस्तोगी, प्रियंका उज्जवल रस्तोगी, और सुहानी जुनेजा उपस्थित रहीं।

तीजों का महत्व:
हरियाली तीज का पर्व मुख्यतः महिलाओं द्वारा मनाया जाता है और इसे हरियाली का स्वागत करने के साथ-साथ देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं उपवास करती हैं, नए कपड़े पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं, और झूला झूलती हैं। तीज का यह पर्व न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित रखता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को भी मजबूत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here