होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा निर्माण...

बिल्सी में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य,

बिल्सी: आज परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बिल्सी में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बरेली से आए सेवा प्रबंधक परिवहन निगम धनजी राम ने स्वदेश केसरी को बताया कि बस स्टेशन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूखंड पर इसी पखवाड़े में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सबसे पहले बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा।

धनजी राम ने यह भी बताया कि प्रस्तावित बस स्टेशन के लिए शासन से दो करोड़ 25 लाख 40 हजार रुपए की धनराशि अब मुक्त हो चुकी है। निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा मॉडल बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।

इस निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी प्रावर्धन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं अजय प्रताप सिंह, मयंक माहेश्वरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here