होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी घर में फंदे पर लटके मिले दम्पत्ति के शव,ज़मीन से टच...

बिल्सी घर में फंदे पर लटके मिले दम्पत्ति के शव,ज़मीन से टच हो रहे थे पैर,

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला तरऊ में संदिग्ध अवस्था में एक दम्पति कमरे में फंदे पर लटके मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है, सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुयाना किया तथा संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं थाना पुलिस के अनुसार गांव निवासी मनोज सिंह 22 पुत्र श्रीपाल सिंह और उसकी पत्नी रंजना एक कमरे में आज सुबह साड़ी के फंदे से लटके मिले हैं सूचना पर पहुंचे लड़की के पिता दिनेश पाल सिंह एवं उनके परिजनों ने बताया कि दंपति की हत्या करके शवों को फंदे पर लटकाया गया है उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पूर्व 11 मई 2022 को मैंने अपनी लड़की रंजना की शादी हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से की थी।घटना के बाद से मृतक का बड़ा भाई अपनी पत्नी संग फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार इस घटना में भाई की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी सुशील कुमार सिंह थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे 1 घंटे बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह एसपी ग्रामीण राममोहन सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा फॉरेंसिक टीम ने भी सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं मुख्यालय भेजा गया है घटना से पूरे गांव में हगामा मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here