होम राज्य उत्तर प्रदेश बिनावर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ शहर विधायक से मिले धनवंतरी डॉक्टर्स...

बिनावर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ शहर विधायक से मिले धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स जताया रोष, डॉक्टर पूनम शर्मा से पुलिस द्वारा अभद्रता करने का लगाया आरोप।

चिकित्सक पर पुलिस कार्रवाई हुई तो होगा बड़ा आंदोलन,

बदायूं।जनपद के थाना विनाबर पुलिस द्वारा कस्बे की डॉक्टर पूनम शर्मा के खिलाफ बिना विभागीय जाँच के धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज़ करने के बाद से बदायूँ की धन्वंतरि डॉक्टर एसोसिएशन ने भारी रोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के समस्त डॉक्टर्स ने आज बिनावर पुलिस के इस कृत्य के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता से मुलाक़ात कर पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया, सदर विधायक ने एसोसिएशन की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।
आपको बतादें की बिनावर पुलिस द्वारा बिना किसी अरेस्ट वारंट के डॉक्टर पूनम शर्मा के निवास पर जाकर उनसे अभद्रता करदी थी साथ ही बिना विभागीय जांच के धारा 304 में एफआईआर दर्ज कर हॉस्पिटल को बंद कराने की धमकी देने पर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने रोष प्रकट किया है।

डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर सचिन गुप्ता के अनुसार किसी भी डॉक्टर पर एफ आई आर बिना विभागीय जांच के नहीं हो सकती पुलिस को यह अधिकार नहीं कि वह किसी के घर में जाकर बिना आज्ञा के घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करें और हॉस्पिटल बंद कराने की धमकी दे।

संबंधित प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर पूनम ने बताया उनके द्वारा पुलिस को पूर्व में ही कई यह जानकारी दी थी कि उनपर जो आरोप लगाया जा रहा है वह सरासर आधारहीन है क्योंकि उक्त महिला के पति को डिलीवरी से पहले ही यह सूचित किया जा चुका था कि उनका बालक मृत है इसका वीडियो साक्ष्य भी वह पुलिस को दिखा चुकी हैं और मरीज के पति की लिखित सहमति के बाद ही प्रसव कराया गया फिर भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।

इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया की किस तरह 6-7 साल की कड़ी पढ़ाई एवं हाउस जॉब करने के बाद समाज को एक डॉक्टर मिलता है बैसे जनपद में बहुत कम डॉक्टर है वही डाक्टर पूनम जैसी योग्य डॉक्टर को पुलिस बेवजह परेशान करने पर तुली हुई है।संगठन के सचिव डॉक्टर गोपाल ने कहा अगर इसी तरह से चिकित्सकों पर पुलिस कार्रवाई हुई तो सभी डॉक्टर बड़ा आंदोलन करने के लिए वाध्य होंगे.

इस अवसर पर डॉ पियूष महेश्वरी डॉ सचिन गुप्ता डॉ मोहित शर्मा डॉक्टर डॉ अमित शर्मा, डॉ आशीष शर्मा डॉ.आशीष सारस्वत डॉ डीके सिंह डॉ राजीव गुप्ता डॉ प्रमोद गुप्ता डॉ.संजय डॉ.ओम डॉ प्रशांत गुप्ता डॉ रजनीश गुप्ता डॉ इश्तियाक़ हुसैन डॉ तोषेन्द्र सिंह डॉ सौरभ राठौड़ डॉ राजीव गुप्ता डॉ विकास पाल डॉ विकास प्रजापति डॉ नरेंद्र कश्यप डॉ वीरेश उपाध्याय डॉ अशोक शर्मा डॉक्टर अंकुर गुप्ता डॉक्टर अमित आदि उपस्थित रहे. मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here