
बिल्सी।नगर के उझानी मार्ग स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मदर मीट का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय की मुख्य अतिथि अंकिता सिंह पत्नी पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी सुशील कुमार सिंह ,विद्यालय चेयरमैन कमलेश वार्ष्णेय , विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वाष्र्णेय एवं दीपांशु गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रवेश द्वार पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने माताओ का रोली चावल से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
तेरी उंगली पकड़कर चला,ममता के आंचल में पला प्रस्तुति पर सभी माताएँ तालियां बजाने पर मजबूर हो उठी। बच्चों ने सोशल मीडिया को लेकर एक प्रस्तुति दी जिसको देखकर सभी माताओ की आंखों में आंसू भर आए।स्किल्ड मदर का पुरस्कार विद्यालय की डायरेक्टर साधना वार्ष्णेय एवं एचओडी ऋतु गुप्ता द्वारा अंशिका माहेश्वरी को दिया गया । इसके साथ ही सभी माताओ के लिये एक से बढ़कर एक गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता मां को विद्यालय परिवार की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अंकिता सिंह ने सभी माता का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी माताए अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें ।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने विद्यालय में पधारी सभी माता और विद्यालय परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया।

























