बिल्सी भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज के बच्चों को शनिवार को प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण हेतु प्रेम वंडरलैंड मुरादाबाद ले जाया गया। जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह से वाटरपार्क, झूले आदि का आनंद लिया। विद्यालय के प्रबंध समिति से संजीव गुप्ता ने बिल्सी से टूर को रवाना किया | विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक तनाव दूर होता है तथा खेलकूद आदि देखकर नई ऊर्जा का संचार होता है।

प्रेम वंडरलैंड मुरादाबाद में मस्ती करते भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी
टूर में प्रदीप सक्सेना, देव सिंह, रोहित सिंह, पीयूष यादव, सीमा वर्मा, धीरेन्द्र चौहान, साहूल वार्ष्णेय, आशीष तोमर, अजय, कमल वर्मा, प्रांजल, निशा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा,निधि गुप्ता,अंजू माहेश्वरी, अंशिका माहेश्वरी, प्रीती यादव, रूबी तोमर, ममता वार्ष्णेय, स्वाति वार्ष्णेय मौजूद रहे |

























